August 19, 2026

बारिश के चलते बदला एक्यूआई, आज भी अलर्ट

Noida/Alive News: मौसम विभाग के मंगलवार को जारी बारिश के हैवी अलर्ट के दौरान सुबह 11 से तीन बजे तक लगातार तेज बारिश हुई जिससे शहर के लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज भी हैवी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा साथ ही एक बार फिर से शहर के एक्यूआई में बदलाव देखने को मिला। 
मौसम विभाग के हालिया जारी आंकड़ों के अनुसार बुधवार को भी अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। इसके साथ ही सुबह से आसान में काली घटा के साथ हैवी बारिश होने का येलो अलर्ट रहेगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 32 से न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 से न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। अगस्त की शुरुआत भी बारिश के साथ ही होगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 35 से न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दो तारीख को अधिकतम तापमान 35 से न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। साथ ही तीन को अधिकतम तापमान 34 से न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। इस सप्ताह तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ आसमान में काले बादल छाने और बारिश होने के आसार है। 
जहां दो दिन पहले तक शहर का एक्यूआई येलो जोन में था वही मंगलवार को हुई तेज बारिश के कारण इस महीने तीसरी बार फिर एक्यूआई गिरा है। जिसके कारण एक बार फिर शहर के निवासियों ने साफ हवा में सांस ली। केंद्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार नोएडा का एक्यूआई 72 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 73 दर्ज किया गया है। दोनो ही शहर हाल ही में ग्रीन जोन में है।