July 9, 2026

एकेटीयू के छात्रों को मुफ्त मिलेगा एडोबी सॉफ्टवेयर

Noida/Alive News: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक यूनिवर्सिटी ने एडोबी और फ्यूचर स्किल्स प्राइम (नैसकॉम) के सहयोग से संबद्ध कॉलेजों के बीटेक  सेकंड, थर्ड और फोर्थ ईयर   के साथ एमबीए व एमसीए के छात्रों के लिए  विशेष ट्रेनिंग  कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत पात्र छात्रों को करीब 28 हजार रुपये मूल्य का एडोबी क्रिएटिव क्लाउड प्रो नि:शुल्क दिया जाएगा, जिसमें 20 तरह के सॉफ्टवेयर का उपयोग करने की सुविधा मिलेगी। 
छात्रों को ऑनलाइन ट्रेनिंग कोर्स में मुफ्त प्रवेश, मूल्यांकन परीक्षा का एक निशुल्क अवसर और सफल होने पर उद्योग जगत की मान्यता प्राप्त  सर्टिफिकेट मिलेगा।  ट्रेनिंग   के दौरान छात्र  डिजिटल पोर्टफोलियो तैयार करना सीखेंगे , जिससे उनके  कौशल विकसित होंगे  और रोजगार के अवसर बेहतर होंगे। यूनिवर्सिटी ने सभी संबद्ध कॉलेजों से अधिक से अधिक छात्रों को इस योजना से जोड़ने की अपील की है। रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन होगा। इसके लिए छात्रों को अपना नाम, संस्थान की आधिकारिक ईमेल, अपार पहचान संख्या और संस्थान से जुड़ी जानकारी पहले से तैयार रखनी होगी।