Noida/Alive News: पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए पर्थला स्थित कंपोजिट स्कूल में बुधवार को एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। बच्चों ने उत्साह के साथ पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प भी लिया। इको क्लब के तहत आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व नोडल प्रज्ञा सुमन और प्रिंसिपल मंजू लता सिंह ने किया।
मंजू लता सिंह ने बच्चों को पेड़-पौधों के महत्व के बारे में बताया और पर्यावरण बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने छात्रों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने को भी कहा। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। इस अवसर पर अस्सिटेंट टीचर अर्चना पांडे और सोनिया पोरवाल ने भी पौधरोपण किया और बच्चों को हरियाली बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

