July 9, 2026

आईएमएस की छात्रा ने हासिल किया तीसरा स्थान

Noida/Alive News: नोएडा सेक्टर-62 स्थित आईएमएस कॉलेज की एमए की छात्रा स्निग्धा माथुर ने चौधरी चरण सिंह कॉलेज के टेस्ट रिजल्ट में तीसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने 2000 में से 1668 अंक प्राप्त किये। 

डिपार्टमेंट ऑफ मास कम्युनिकेशन प्रो. (डॉ.) सचिन बत्रा ने बताया कि स्निग्धा की सफलता छात्रों और शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है। आईएमएस के वाइस प्रेसिडेंट चिराग गुप्ता और प्रेसिडेंट राजीव कुमार गुप्ता ने भी स्निग्धा माथुर को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है।