November 1, 2026

सतयुग दर्शन विद्यालय को मिला एनसीआर का ‘बेस्ट बोर्डिंग को-एड स्कूल’ अवॉर्ड

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद स्थित सतयुग दर्शन विद्यालय को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ‘एजुकेशन वर्ल्ड’ की ओर से एनसीआर क्षेत्र का ‘बेस्ट बोर्डिंग को-एड स्कूल’ अवॉर्ड दिया गया है। यह सम्मान विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए मिला है।

सतयुग दर्शन ट्रस्ट द्वारा स्थापित इस विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण, नैतिक मूल्यों, अनुशासन और आत्मनिर्भरता पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ बेहतर इंसान बनाना है।

विद्यार्थियों के विकास के लिए विद्यालय में आवासीय सुविधाओं, छात्रावास, खेलकूद गतिविधियों और स्विमिंग पूल की व्यवस्था है। इसके अलावा विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के शारीरिक, बौद्धिक और व्यक्तित्व विकास पर ध्यान दिया जाता है।

विद्यालय में कार्यरत अभिभावकों की सुविधा के लिए डे-बोर्डिंग की व्यवस्था भी उपलब्ध है। इसके तहत विद्यार्थी सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक विद्यालय में रह सकते हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों से बच्चों के बेहतर भविष्य और सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय से जुड़ने की अपील की है।