September 5, 2026

वीकेंड अभियान में क्राइम ब्रांच सेंट्रल की कार्रवाई, कार से 336 बोतल अवैध शराब बरामद

फरीदाबाद में स्विफ्ट कार से 336 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस के वीकेंड अभियान के तहत क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्विफ्ट कार में ले जाई जा रही 336 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। आरोपी को बिना लाइसेंस और परमिट के शराब ले जाते हुए पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार, 4 सितंबर को क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति स्विफ्ट कार में नीमका-सदपुरा रोड से अवैध शराब लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर नाकाबंदी की।

नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने आशीष भड़ाना निवासी गांव अनंगपुर, फरीदाबाद को स्विफ्ट कार सहित काबू किया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से 336 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब (रॉयल ग्रीन) बरामद हुई। आरोपी शराब से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या परमिट पुलिस को नहीं दिखा सका।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना तिगांव में हरियाणा आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद शराब और स्विफ्ट कार को नियमानुसार जब्त कर लिया गया है।