September 5, 2026

तिलपत में अवैध देसी कट्टा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, जेल भेजा

फरीदाबाद में अवैध देसी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार आरोपी

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच बॉर्डर टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 4 सितंबर को क्राइम ब्रांच बॉर्डर टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि तिलपत-पल्ला निवासी एक युवक के पास अवैध हथियार है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सराय क्षेत्र से आरोपी आदित्य (21) निवासी तिलपत, पल्ला, फरीदाबाद को काबू किया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना सराय में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी यह देसी कट्टा 5,000 रुपये में गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश से खरीदकर लाया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश में पहले से आर्म्स एक्ट और लूट का एक-एक मामला दर्ज है।

आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।