Faridabad/Alive News: मानव सेवा समिति की ओर से चलाए जा रहे मानव सुपर-21 में आईआईटी की तैयारी के लिए 19 स्टूडेंट का चयन किया गया है। रविवार को सेक्टर-10 स्थित मानव भवन में चयन परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें 10वीं क्लास के 29 स्टूडेंट ने हिस्सा लिया। परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 19 स्टूडेंट को निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। इनकी क्लास शिक्षक दिवस यानी 5 सितंबर से शुरू होंगी।
मानव सेवा समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा और मानव सुपर-21 के संयोजक सुभाष शर्मा ने बताया कि चयन परीक्षा के परिणाम के आधार पर स्टूडेंट का चयन किया गया है। वहीं, मानव सुपर-21 के संरक्षक अरुण आहूजा और रोशनलाल बोरड ने कहा कि कोचिंग के लिए अनुभवी शिक्षक अपनी सेवाएं निशुल्क दे रहे हैं। इनमें प्रो. सुभाष शर्मा, केएल दुआ, एनके गर्ग, सौरभ अरोड़ा, राजेश कुमार, विवेक भाटिया, गौरव अदलखा और तुषार समेत अन्य शिक्षक शामिल हैं।

