October 26, 2026

ब्राह्मण सभा फतेहपुर बिल्लौच ने जिला ब्राह्मण सभा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का किया स्वागत

Faridabad/Alive News: ब्राह्मण सभा फतेहपुर बिल्लौच की ओर से 4 अक्टूबर को गांव के परशुराम भवन में जिला फरीदाबाद ब्राह्मण सभा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में फतेहपुर बिल्लौच सहित आसपास के गांवों के गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान जिला ब्राह्मण सभा के प्रधान तेजपाल शर्मा ने फतेहपुर बिल्लौच ब्राह्मण सभा के प्रधान राधा रमण शर्मा को पटका पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला ब्राह्मण सभा के प्रधान तेजपाल शर्मा ने कहा कि समाज ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उनकी पूरी टीम उस पर खरा उतरने का प्रयास करेगी। समाज में भाईचारा और एकता बनाए रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि समाज में होने वाले विवादों को आपसी बातचीत से सुलझाने के लिए एक समन्वय कमेटी गठित की जाएगी। इसमें गांवों के पंचों और सरपंचों को शामिल किया जाएगा, ताकि विवादों का समाधान मिल-बैठकर किया जा सके।

सभा के उपप्रधान बाबूराम वशिष्ठ, महासचिव एडवोकेट महेश चंद शर्मा, सलाहकार रामकिशन शर्मा और प्रेस सचिव कृष्ण कौशिक ने स्वागत और समर्थन के लिए ब्राह्मण सभा फतेहपुर बिल्लौच का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी समाज के हित में काम करेगी और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेगी।

इस अवसर पर कार्यकारिणी के मनोनीत सदस्यों गिर्राज शर्मा, गिरीश शर्मा, श्यामसुंदर कौशिक, प्रवीण भारद्वाज, युधिष्ठिर भारद्वाज, सोमदत्त कौशिक, देवी सरपंच शाहपुर कलां और विष्णु कौशिक का भी फूलमालाओं से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में शिक्षाविद रामप्रसाद शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा, नरेंद्र शर्मा, बालमुकुंद भारद्वाज, पवन कुमार, कविंद्र सरपंच ककड़ीपुर, गंगाराम नंबरदार, डॉ. दिनेश भारद्वाज, लख्मीचंद, देवेंद्र शर्मा असावटी और किशनचंद शर्मा सहित ब्राह्मण समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।