Gurugram/Alive News: साइबर सिटी में मंगलवार को कोरोना के चार नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इन चार मरीजों में सेक्टर- 33 निवासी 80 वर्षीय पुरुष, 45 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-68 निवासी 33 वर्षीय पुरुष और सेक्टर-7 एक्सटेंशन आचार्या पुरी निवासी 24 वर्षीय पुरुष में हुई है।
सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। अब तक शहर में कोरोना के 202 मरीजों की पुष्टि हो गई है वहीं 182 मरीज कोरोना से रिकवर हो गए है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को कोरोना के 136 सैंपल इकट्ठे किए गए हैं, वहीं शहर में कोरोना के 20 एक्टिव मरीज हैं।
सभी मरीजों को कोरोना के हल्के लक्षण हैं। सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सिविल सर्जन डा. अलका सिंह ने आमजन से भी अपील की कि वे फ्लू जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें। किसी भी प्रकार के लक्षण सामने आने पर शीघ्र नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें, कोरोना टेस्ट कराएं और चिकित्सकीय परामर्श लें

