October 16, 2026

छात्राओं को आग से बचाव और अग्निशामक यंत्रों के इस्तेमाल की दी जानकारी

Faridabad/Alive News: तिगांव स्थित पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को एनटीपीसी फरीदाबाद से आई सीआईएसएफ टीम ने अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें छात्राओं को आग लगने के कारणों, आग के प्रकारों और अग्निशामक यंत्रों के सही इस्तेमाल की जानकारी दी गई। टीम ने अग्निशामक यंत्र चलाने का प्रदर्शन भी किया। छात्राओं ने स्वयं यंत्रों का इस्तेमाल कर व्यावहारिक प्रशिक्षण लिया। विद्यालय के प्राचार्य रूप किशोर ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए सीआईएसएफ टीम का आभार जताया।