Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के सेक्टर-28 स्थित डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूल की निदेशिका कल्पना वर्मा और नितिन वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर कल्पना वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व को समझने और देश की एकता, अखंडता व प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
नितिन वर्मा ने भी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें अनुशासन, मेहनत और राष्ट्रप्रेम के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों में देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम ने बच्चों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को समझने के लिए प्रेरित किया।

