Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी से चोरी की मोटरसाइकिल, दूसरे से एक देशी कट्टा और सट्टा खाई करते पकड़े गए दो आरोपियों से 4,530 रुपये बरामद किए हैं। ये कार्रवाई अपराध शाखा AVTS सिकरोना, अपराध शाखा सेक्टर-85 और पुलिस चौकी नवीन नगर की टीमों ने की।
चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, अपराध शाखा AVTS सिकरोना की टीम ने थाना मुजेसर में दर्ज वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए सुमित को गिरफ्तार किया है। आरोपी पलवल जिले के गांव कर्मन का रहने वाला है और फिलहाल फरीदाबाद के गांव जाजरू में रह रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
देशी कट्टे के साथ एक आरोपी पकड़ा
अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में रवि कश्यप को गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गांव गढ़ी का निवासी है और फिलहाल फरीदाबाद के गांव मच्छगर की रामनगर कॉलोनी में रह रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद किया है।
सट्टा खाई करते दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम को सूचना मिली थी कि फरीदाबाद के इस्माइलपुर स्थित अजय नगर में दो व्यक्ति सरेआम सट्टा खाई कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय वर्मा निवासी गांव अंतपुर, जिला अयोध्या, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी अजय नगर, इस्माइलपुर, फरीदाबाद और नूर मोहम्मद निवासी जगमाल एन्क्लेव, अगवानपुर, फरीदाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से सट्टे के 4,530 रुपये बरामद किए हैं।
फरीदाबाद पुलिस के अनुसार, अपराध और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।

