August 11, 2026

शहर की सांसों में घुलेगी हरियाली, रोटरी क्लब ने तैयार किया दूसरा ‘संजीवनी इको वन’

Faridabad/Alive News: शहर में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण को बेहतर बनाने की दिशा में रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंपीरियल की ओर से पहल की जा रही है। क्लब ने रविवार को सेक्टर-15 मार्केट में अपने दूसरे इंपीरियल संजीवनी इको वन का उद्घाटन किया। इससे पहले 5 जुलाई को सेक्टर-11 में करीब दो एकड़ क्षेत्र में बनाए गए पहले इंपीरियल संजीवनी इको वन का उद्घाटन हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया था।
क्लब की प्रेसिडेंट शैली गोयल के अनुसार, इको वन में अलग-अलग तरह के पेड़-पौधे और औषधीय प्रजातियां लगाई गई हैं। इन पौधों से आसपास की हवा को बेहतर बनाने के साथ पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। साथ ही, लोगों को स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण मिल सकेगा। शहर में 45 इको बन बनाए जाने है। जिनमें से दो रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंपीरियल की ओर से बनाए गए है। 
क्लब के सदस्यों का कहना है कि इको वन सिर्फ लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि पक्षियों के लिए भी सुरक्षित जगह के रूप में काम करेगा। यहां मौजूद पेड़-पौधे, पक्षियों को प्राकृतिक आश्रय और भोजन उपलब्ध कराने में मदद करेंगे। क्लब का कहना है कि शहर में ऐसे हरित क्षेत्रों को बढ़ावा देना उसके क्रिएटिंग लास्टिंग इंपैक्ट विजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।