Faridabad/Alive News: हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल्स कॉन्फ्रेंस (एचपीएससी) के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंदर के नेतृत्व में प्राइवेट स्कूलों के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से मुलाकात की। इस दौरान प्राइवेट स्कूलों के संचालन, प्रशासन और विभिन्न सरकारी निर्देशों व नियमों के पालन में आ रही व्यवहारिक दिक्कतों पर चर्चा हुई।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि शिक्षा से जुड़े नियमों को लागू करने से पहले स्कूल संगठनों से बातचीत करना जरूरी है, ताकि स्कूल स्टूडेंट को पढ़ाने के लिए बेहतर तरीके से केंद्रित कर सकें। एचपीएससी ने प्राइवेट स्कूलों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने और समयबद्ध कार्रवाई की मांग की। शिक्षा मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उचित समाधान का आश्वासन दिया है।
यह मुलाकात हरियाणा सरकार और प्राइवेट स्कूलों के बीच बेहतर समन्वय एवं सहयोग की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है।

