July 29, 2026

फरीदाबाद में चोरी के दो मामलों का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार; 1 लाख बरामद

फरीदाबाद पुलिस द्वारा चोरी के दो मामलों में गिरफ्तार आरोपी और बरामद नकदी।

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई अपराध शाखा सेक्टर-85 और अपराध शाखा सेंट्रल की टीमों ने की है।

पहले मामले में एनआईटी स्थित एक इलेक्ट्रिक सामान के गोदाम का ताला तोड़कर बिजली के तार और अन्य सामान चोरी करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों से दो दिन के रिमांड पर पूछताछ कर रही है ताकि चोरी का सामान बरामद किया जा सके।

दूसरे मामले में सूर्या विहार स्थित एक घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर दो दिन के रिमांड पर लिया और पूछताछ के दौरान चोरी के आभूषण बेचकर मिली रकम में से ₹1 लाख बरामद किए।

फरीदाबाद पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में पूछताछ जारी है और अन्य बरामदगी व आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।