September 8, 2026

फरीदाबाद में करियर सेमिनारों के जरिए विद्यार्थियों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी

Faridabad Cyber Cell recovered 38 lost mobile phones

Faridabad/Alive News: मंडल रोजगार कार्यालय, फरीदाबाद द्वारा व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह के तहत जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों और तकनीकी संस्थानों में करियर सेमिनार आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को करियर विकल्प, सरकारी नौकरियों की तैयारी, कौशल विकास और स्वरोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी दी गई।

सेमिनार का आयोजन राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआईटी-5, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सिकरोना, ओल्ड फरीदाबाद, बड़खल और बल्लभगढ़ सहित कई संस्थानों में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।

सहायक रोजगार अधिकारी डॉ. नेहा सिंह ने विद्यार्थियों को सही करियर चुनने, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, स्नेहा अदलखा (यंग प्रोफेशनल) और आईटीआई के प्राचार्य सतीश कुमार ने कौशल विकास, रोजगारपरक शिक्षा और भविष्य की चुनौतियों के बारे में जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार करियर चुनने की सलाह दी।

मंडल रोजगार कार्यालय ने कहा कि इस तरह के मार्गदर्शन कार्यक्रम युवाओं को सही करियर चुनने और आत्मनिर्भर बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।