July 2, 2026

फरीदाबाद में 4 अवैध देसी कट्टों के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद पुलिस ने कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार अवैध देसी कट्टे बरामद किए।

Faridabad/Alive News: अवैध हथियार रखने और उनकी आपूर्ति करने वालों के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत विभिन्न अपराध शाखाओं ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चार अवैध देसी कट्टे बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, अपराध शाखा NIT ने विकास उर्फ कालिया, निवासी डबुआ कॉलोनी, फरीदाबाद को एसजीएम नगर स्थित 3 नंबर मस्जिद चौक से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ।

अपराध शाखा सेक्टर-48 ने अंकुश उर्फ भूरी, निवासी मेवला महाराजपुर को पटेल चौक, एयर फोर्स की दीवार के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से भी एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया गया।

वहीं, अपराध शाखा सेंट्रल ने जमशाद उर्फ मटरू, निवासी गांव राम लक्ष्मणपुर, जिला बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी सेक्टर-3, फरीदाबाद को IMT सोतई पुल, बल्लभगढ़ के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से भी एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ।

इसके अलावा AVTS-2 की टीम ने सूरज, निवासी गांव पटौदी, गुरुग्राम, हाल निवासी मजदूर कॉलोनी, फरीदाबाद को मजदूर कॉलोनी बाईपास रोड, ओल्ड फरीदाबाद से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया गया।

पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। सभी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।