June 27, 2026

बरसात से पहले नालों की सफाई तेज, अधिकारियों को तीन दिन निरीक्षण के निर्देश

फरीदाबाद में मानसून से पहले नगर निगम द्वारा नालों की सफाई का कार्य।

Faridabad/Alive News: मानसून से पहले शहर में जलभराव की समस्या से बचाव के लिए नगर निगम फरीदाबाद ने नालों और ड्रेनों की सफाई का अभियान तेज कर दिया है। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि सभी वार्डों में सफाई कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है और इसे मौजूदा माह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

निगम आयुक्त ने बताया कि 27 से 29 जून तक नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न वार्डों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान नालों की सफाई, जल निकासी व्यवस्था और अन्य तैयारियों का जायजा लिया जाएगा। जहां भी कोई कमी मिलेगी, उसे तुरंत दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि नालों और ड्रेनों में कूड़ा-कचरा या अन्य अपशिष्ट सामग्री न डालें, ताकि बारिश के दौरान जल निकासी सुचारु बनी रहे और जलभराव की समस्या न हो।