June 18, 2026

IIIDEM का 15वां स्थापना दिवस, 450 विशेषज्ञों ने किया मंथन

नई दिल्ली में IIIDEM के 15वें स्थापना दिवस समारोह और क्षमता निर्माण सम्मेलन में शामिल अधिकारी

Faridabad/Alive News: भारत निर्वाचन आयोग के अधीन कार्यरत इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (IIIDEM) ने 16-17 जून 2026 को नई दिल्ली में अपना 15वां स्थापना दिवस मनाते हुए “क्षमता निर्माण एवं रणनीतिक रोडमैप” विषय पर दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया।

सम्मेलन में देशभर से 450 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स, शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधि, निर्वाचन आयोग के अधिकारी और बीएलओ सुपरवाइजर शामिल रहे।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि IIIDEM निर्वाचन अधिकारियों के प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। वहीं निर्वाचन आयुक्त डॉ. विवेक जोशी ने संस्थान को वैश्विक स्तर पर निर्वाचन प्रबंधन प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र बताया।

सम्मेलन में राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों को मजबूत बनाने, वैश्विक सहयोग बढ़ाने, शोध एवं ज्ञान विकास को प्रोत्साहित करने तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं को सशक्त बनाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

IIIDEM के महानिदेशक राजेश वर्मा ने कहा कि संस्थान विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और अधिकारियों के बीच ज्ञान साझेदारी को बढ़ावा देने का कार्य कर रहा है।

संस्थान के अनुसार, वर्ष 2011 से अब तक 1,885 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं, जिनके माध्यम से करीब 1.21 लाख प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया है। IIIDEM की अंतरराष्ट्रीय पहुंच अब 142 देशों तक पहुंच चुकी है।