August 19, 2026

स्मैक उपलब्ध कराने वाला आरोपी पुलिस रिमांड पर, पहले से 15 मामले दर्ज

Faridabad/Alive News: नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने स्मैक उपलब्ध कराने के आरोपी अहमद खान को पुलिस प्रोडक्शन पर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से एक्साइज एक्ट, NDPS एक्ट और अन्य धाराओं के तहत 15 मामले दर्ज हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 16 मई को पुलिस ने लक्ष्मण नामक आरोपी को 7.85 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में लक्ष्मण ने बताया कि उसे यह स्मैक अहमद खान ने उपलब्ध कराई थी।

लक्ष्मण के खुलासे के आधार पर अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने कार्रवाई करते हुए अहमद खान को पुलिस प्रोडक्शन पर लिया और एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि अहमद खान के खिलाफ पहले से ही एक्साइज एक्ट, NDPS एक्ट और अन्य मामलों सहित कुल 15 मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य मामलों के बारे में पूछताछ कर रही है।