Faridabad/Alive News: सेक्टर-28 स्थित डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल में पीवी स्कूल ऑफ डांस के आठवें वार्षिक उत्सव पर 200 स्टूडेंट ने शानदार नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। जिसके बाद नन्हे कलाकारों ने गणेश वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस वर्ष के आयोजन में बच्चों की प्रस्तुतियों में एक खास भावनात्मक पहल देखने को मिली। साथ ही भांगड़ा की शानदार प्रस्तुति ने भी खूब तालियां बटोरीं और बच्चों को दर्शकों की ओर से स्टैंडिंग ओवेशन मिला। जिसके बाद पीवी स्कूल ऑफ डांस के संस्थापक अक्षय पंचाल ने कहा कि बच्चों को केवल डांस सिखाना ही संस्थान का उद्देश्य नहीं है, बल्कि उनके आत्मविश्वास, अनुशासन, रचनात्मकता और मंचीय प्रतिभा को निखारना भी संस्था की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर महाराष्ट्र मित्र मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र पंचाल, नाज़म कौर , परमिंदर सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

