September 29, 2026

समाधान शिविर में पहुंचीं 36 शिकायतें, सीटीएम ने दिए निस्तारण के निर्देश

फरीदाबाद लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की शिकायतें सुनते सीटीएम अंकित कुमार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में सीटीएम अंकित कुमार ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि शिविर में कुल 36 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें सबसे अधिक 16 शिकायतें सीआरआईडी विभाग से संबंधित थीं। इसके अलावा एचएसवीपी, नगर निगम, पुलिस, राजस्व, डीएचबीवीएनएल, पीडब्ल्यूडी और श्रम विभाग से जुड़ी शिकायतें भी दर्ज की गईं।

सीटीएम ने कहा कि जिला प्रशासन हर सोमवार और वीरवार सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित कर लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा कर रहा है। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।