June 16, 2026

परिवहन विभाग ने जारी की समय सारणी, हर 30 मिनट में मिलेगी बस

Noida/Alive News: जिले में हाल ही में शुरू हुई ई-बस सेवा का घंटों इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। परिवहन विभाग ने ई-बसों की समय सारणी जारी कर दी है। नई व्यवस्था के तहत अब यात्रियों को निर्धारित स्टॉपेज पर हर 30 मिनट के अंतराल पर ई-बस उपलब्ध होगी। प्रत्येक रूट पर सुबह से रात तक 10 बसों का संचालन किया जाएगा।

परिवहन विभाग के अनुसार रूट नंबर-1 पर बोटेनिकल गार्डन से एक मूर्ति के लिए पहली ई-बस सुबह 5:30 बजे रवाना होगी। दूसरी बस सुबह 6 बजे चलेगी, जो 6:40 बजे एक मूर्ति पहुंचेगी। इसके बाद सभी बसें आधे-आधे घंटे के अंतराल पर संचालित होंगी। इस रूट पर आखिरी बस रात इस बजे तक उपलब्ध रहेगी।

रूट नंबर-2 पर बोटेनिकल गार्डन से जेवर एयरपोर्ट के लिए पहली बस सुबह 5:30 बजे चलेगी। यह बस सुबह 6:10 बजे सेक्टर-37 पर  6:50 बजे परी चौक और 8:10 बजे जेवर एयरपोर्ट पहुंचेगी। इस रूट पर भी यात्रियों को हर आधे घंटे में बस मिलेगी और अंतिम बस रात दस बजे संचालित होगी।

रूट नंबर-3 पर बोटेनिकल गार्डन से सूरजपुर के लिए पहली ई-बस सुबह 5:30 बजे रवाना होगी। बस सुबह 6:10 बजे सेक्टर-62 और 7 बजे सूरजपुर पहुंचेगी। इसके बाद प्रत्येक आधे घंटे में बस सेवा उपलब्ध रहेगी।

रूट नंबर-4 पर बोटेनिकल गार्डन से होजरी के लिए भी पहली बस सुबह 5:30 बजे रवाना होगी और 6:10 बजे होजरी पहुंचेगी। इस मार्ग पर भी आधे घंटे के अंतराल पर बसों का संचालन किया जाएगा। अंतिम बस रात दस बजे तक चलेगी।

इसके अलावा चार मूर्ति से जेवर एयरपोर्ट के लिए पहली बस सुबह 5:50 बजे बोटेनिकल गार्डन से रवाना होगी। यह सुबह 6:30 बजे चार मूर्ति, 7:05 बजे सूरजपुर, 7:30 बजे परी चौक होते हुए सुबह 8:45 बजे जेवर एयरपोर्ट पहुंचेगी।

ई – बस सेवा की समय सारणी जारी होने से यात्रियों को बसों के इंतजार की समस्या से अब राहत मिलेगी और ई-बस सेवा का अधिक प्रभावी ढंग से लाभ ले सकेंगे।