Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए अलग-अलग स्थानों से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, चौकी पाली की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 60-60 पव्वे देशी शराब बरामद हुई।
वहीं चौकी सेक्टर-19 की टीम ने एक आरोपी को 10 बीयर कैन, 10 बीयर बोतल और 8 अध्धे अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा। इसके अलावा चौकी सेक्टर-7 की टीम ने एक अन्य आरोपी को 80 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।
कुल मिलाकर पुलिस ने 200 पव्वे देशी शराब, 8 अध्धे अंग्रेजी शराब, 10 बीयर कैन और 10 बीयर बोतल बरामद की हैं।
सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

