October 15, 2026

क्लीनिक से AC की आउटडोर यूनिट चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद में क्लीनिक से AC की आउटडोर यूनिट चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के सेक्टर-7 स्थित एक क्लीनिक से AC की आउटडोर यूनिट चोरी करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राहुल निवासी गांव जसराऊ, जिला मैनपुरी (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी सेक्टर-10, फरीदाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से चोरी की यूनिट बेचकर मिली रकम में से 15,000 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सेक्टर-8 निवासी जयकुमार ने शिकायत दी थी कि सेक्टर-7 स्थित उनके क्लीनिक से 10 अक्टूबर की रात को कोई अज्ञात व्यक्ति AC की आउटडोर यूनिट चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-8 में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

मामले की जांच के दौरान अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने राहुल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की यूनिट बेचकर प्राप्त रकम में से 15 हजार रुपये बरामद किए हैं।