Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव टीम ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक सेक्टर-8 की ग्रीन बेल्ट के पास अवैध हथियार के साथ मौजूद है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान निर्देश प्रताप सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से फिरोजाबाद के नंदपुर गांव का रहने वाला है और वर्तमान में चावला कॉलोनी, फरीदाबाद में रह रहा था।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और देसी कट्टा 4,000 रुपये में अपने गांव से खरीदकर लाया था। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-8 में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

