Faridabad/Alive News: क्राईम ब्रांच सेक्टर-56 की पुलिस ने अवैध हथियार रखने व उपलब्ध करवाने के मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार कर एक देशी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद किया । पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल दिया है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एनआटी -3 राहुल कॉलोनी निवासी दीपांशु को राजा चौंक बुद्ध विहार पार्क एनआटी -3 के पास से देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।
उन्होंने आगे बताया कि दो अन्य मामलों मे कार्रवाई करते हुए सेक्टर 56 आशियाना फ्लैट निवासी रफीक व उत्तर प्रदेश मैनपुरी गाँव ताबेपुर निवासी कृष्णदेव को अवैध हथियार उपलब्ध करवाने के मामले में गिरफ्तार किया ।

