July 6, 2026

टेलिग्राम टास्क के नाम पर 2 लाख 10 हजार रूपये की ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: टेलिग्राम पर टास्क के बहाने धोखाधडी के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ की पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश जेल भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार बल्लभगढ निवासी एक महिला ने दी अपनी शिकायत में बताया कि 13 जून को उसे व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया जिसमें रेस्टोरेंट को प्रमोट करने के लिए कमेंट्स व रेटिंग करके पैसे कमाने बारे बताया गया था। उसकी सहमती के बाद उसे एक टेलिग्राम ग्रुप में जोड़ दिया गया और टास्क के नाम पर उससे दो बार पैस लगवाये जो लाभ के साथ उसे वापिस कर दिये गये। जिसके बाद ठगों ने उससे अलग-अलग टास्क के लिए 2,10,000 रूपये अपने खाता में डलवाये और कोई पैसा वापिस नहीं दिया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान अजेसर जिला गांव अजेसर निवासी सलीम, राजस्थान ब्यावर जिला गांव खाडिया खेडा निवासी सनिफ व राजस्थान अजमेर खोडिया खेडा, निवासी इकबाल को गिरफ्तार किया ।

पुलिस पूछताछ में आरोपी सलीम ने बताया कि वह खाताधारक है उसने अपना खाता सनिफ को दिया था और सनिफ ने इस खाता को आगे ठगों को दिया था। वहीं इकबाल भी मामलें में खाताधारक है जिसके खाता में ठगी के 20 हजार रूपये आये थे और इसने पैसों को निकलवाकर इसने आगे ठगों को दे दिया था।