November 17, 2026

बच्चों के लिए टीचर्स ने सजाया मंच, गानों और नाटकों से बनाया चिल्ड्रन्स डे खास

Faridabad/Alive News: बच्चों को सालभर पढ़ाई और अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले टीचर्स ने इस बार उन्हें एक अलग तोहफा दिया। बाल दिवस पर स्कूल में पढ़ाई की जगह गाने, कविताओं और नाटकों की धूम रही। टीचर्स ने अपनी परफॉर्मेंस से बच्चों को हंसाया, भावुक किया और उनका खूब मनोरंजन किया। बच्चों ने भी तालियां […]

सतयुग दर्शन वसुंधरा भूपानी स्थित ध्यानकक्ष, जहां समभाव और आत्मिक ज्ञान की शिक्षा दी जाती है।

आत्मिक ज्ञान से पहचानें अपना यथार्थ धर्म, नैतिकता और मानवता को जीवन में अपनाएं

Faridabad/Alive News: आधुनिक समय में विज्ञान और तकनीक ने जीवन को सुविधाजनक बनाया है, लेकिन इसके बावजूद समाज में अविश्वास, भ्रष्टाचार और मानसिक तनाव जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। सतयुग दर्शन ट्रस्ट का मानना है कि इन समस्याओं का एक बड़ा कारण आत्मिक ज्ञान की उपेक्षा और भौतिक ज्ञान को अधिक महत्व देना है। फरीदाबाद […]

छतों से लेकर कृत्रिम तालाबों तक छठ पूजा की तैयारी

Faridabad/Alive News: लोकगीतों की गूंज, घरों में प्रसाद बनाने की तैयारी और पूजा के लिए सजते घाट। शहर में शनिवार को छठ पूजा का उत्साह देखने को मिला। पूर्वांचल समाज के लोगों ने घरों की छतों और आसपास के स्थानों पर पूजा की तैयारियां पूरी कीं। कहीं कृत्रिम तालाब बनाकर पानी भरा गया तो कहीं […]

सराय ख्वाजा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेते एनएसएस स्वयंसेवक।

सराय ख्वाजा स्कूल में एनएसएस स्वयंसेवकों ने निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैली

Faridabad/Alive News: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा में ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत’ अभियान के नौवें सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों ने रैली निकालकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत […]

हरियाणा में 1107 निजी स्कूल RTE नियमों के उल्लंघन और दस्तावेज न देने पर ब्लैकलिस्ट किए गए।

बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर लगाम लगाने की तैयारी, परीक्षा और मूल्यांकन केंद्र होंगे अलग-अलग

Faridabad/Alive News: बोर्ड परीक्षाओं में नकल और उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में गड़बड़ी रोकने के लिए शिक्षा विभाग ने नई व्यवस्था बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस बार परीक्षा केंद्रों और उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन केंद्रों को अलग-अलग रखने पर जोर दिया जाएगा। विभाग का मानना है कि इससे परीक्षा से लेकर कॉपियों […]

फरीदाबाद में बाल दिवस पर बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित करते जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक।

नेहरू जी ने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी: बलजीत कौशिक

Faridabad/Alive News: भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137वीं जयंती और बाल दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। नीलम चौक स्थित नेहरू जी की प्रतिमा पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक […]

सीसीटीवी में कैद हुई बेजुबान पर बेरहमी, रोकने की कोशिश करते रहे लोग फिर भी नहीं रुका डंडा

Faridabad/Alive News: गली में बैठे बेजुबान कुत्तों पर अचानक एक व्यक्ति ने डंडे बरसाने शुरू कर दिए। आसपास मौजूद लोग उसे रोकने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह लगातार कुत्ते को पीटता रहा। फरीदाबाद के एनआईटी स्थित संजय एन्क्लेव की गली नंबर छह में हुई इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो […]

फरीदाबाद क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 द्वारा देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार आरोपी।

फरीदाबाद में 5 हजार रुपये में खरीदा देसी कट्टा, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सूरजकुंड निवासी करन के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 13 नवंबर को क्राइम ब्रांच की टीम […]

फरीदाबाद पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित पुलिस कल्याण संगोष्ठी।

फरीदाबाद पुलिस की कल्याण संगोष्ठी में 9 सुझावों पर चर्चा, 80% से अधिक समस्याओं का मौके पर समाधान

Faridabad/Alive News: पुलिसकर्मियों की समस्याओं और कार्यस्थल पर सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए फरीदाबाद पुलिस ने 14 नवंबर को सेक्टर-21सी स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में ‘सी’ स्तरीय कल्याण संगोष्ठी आयोजित की। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कर्मचारियों की ओर से रखे गए 9 सुझावों पर चर्चा की […]

शक्ति विद्या निकेतन स्कूल में बाल दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

शक्ति विद्या निकेतन स्कूल में बाल दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गयाफरीदाबाद, 14 नवंबर: ​फरीदाबाद के एनआईटी-3 मस्जिद मोड़ स्थित शक्ति विद्या निकेतन हाई स्कूल में बाल दिवस बेहद उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय परिसर में एक बाल मेले का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने […]