July 9, 2026

स्कूल चलो अभियान के बावजूद सरकारी स्कूलों में घटे दाखिले, बिसरख और दादरी में कम हुए एडमिशन

Prabhjot Kaur/Alive News

Noida:सरकारी प्राइमरी स्कूलों में बच्चों का  एडमिशन  बढ़ाने और ड्रॉपआउट छात्रों को दोबारा स्कूल से जोड़ने के लिए हर साल स्कूल चलो अभियान चलाया जाता है। इसके बावजूद इस बार जिले के बिसरख और दादरी  के सरकारी स्कूलों में दाखिलों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। पिछले साल की तुलना में इस वर्ष दोनों ब्लॉकों में एडमिशन की संख्या में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है।

शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्ष बिसरख  के सरकारी स्कूलों में 14,680 बच्चों का एडमिशन हुआ था, जबकि इस वर्ष यह संख्या घटकर 9,700 रह गई है। इसी तरह दादरी में पिछले साल 3,550 बच्चों ने प्रवेश लिया था, जबकि इस बार केवल 2,300 छात्रों का ही एडमिशन हुआ है।

दोनों जगह के आंकड़े बताते हैं कि इस वर्ष सरकारी स्कूलों में दाखिले उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ सके। ऐसे में शिक्षा विभाग के सामने स्कूल चलो अभियान को और प्रभावी बनाने के साथ-साथ ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान कर उन्हें दोबारा स्कूलों से जोड़ना एक चुनौती है।

वर्जन 

फिलहाल इतने ही दाखिले हुए हैं। एडमिशन प्रक्रिया सितंबर तक चलेगा और तब तक प्रवेश लेने वाले छात्रों की संख्या पिछले साल के मुकाबले हो जाएगी। 

– –  चंद्रभूषण, खंड शिक्षा अधिकारी