July 5, 2026

तीन दिन बारिश का येलो अलर्ट

Noida/Alive News: रविवार को सुबह तेज धूप रही, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और बादल छाने के साथ कई इलाकों में बारिश हुई। इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही एक्यूआई भी अभी मध्यम है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से अगले तीन दिनों तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार और मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने की संभावना है। बुधवार से तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। 10 जुलाई तक अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है, जबकि 11 जुलाई को तापमान 37 और 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। साथ ही इस पूरे सप्ताह तक बारिश की संभावना है। 

इस बीच वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी हुई है। रविवार को नोएडा का एक्यूआई 181 और ग्रेटर नोएडा का 193 दर्ज किया गया।