Noida/Alive News: नोएडा स्थित कंपोजिट स्कूल की सहायक अध्यापिका अर्चना पांडे तकनीक की मदद से बच्चों की पढ़ाई को रोचक बना रही हैं।
वह कक्षा में एआई, ऑगमेंटेड रियलिटी और ब्लेंडेड लर्निंग जैसी तकनीकों का उपयोग करती हैं। साथ ही स्क्रैच कोडिंग, एआई चैटबॉक्स और भाषा सीखने वाले ऐप्स के जरिए बच्चों की समझ और रुचि बढ़ा रही हैं। उनकी इस पहल से छात्रों का प्रदर्शन बेहतर हुआ है।
स्कूल के कई बच्चों ने नवोदय स्कूल, छात्रवृत्ति और जिला-राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल की है। अर्चना पांडे का कहना है कि एआई बच्चों में रचनात्मकता, समस्या समाधान और डिजिटल कौशल विकसित करने का प्रभावी माध्यम है।
Noida: एआई और तकनीक से पढ़ाई आसान बना रहीं शिक्षिका अर्चना पांडे
- Tags: alivenews, hindinews, Latesteducationnews, todaynews

