Noida/Alive News: एक सप्ताह से लगातार बन रहे बारिश के आसार के बीच आसमान साफ दिखा रहा है। साथ ही तेज धूप के कारण लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। सोमवार को भी बारिश के आसार के बीच
आसमान साफ रहने के साथ तेज धूप खिली रही। इस बीच अधिकतम तापमान 35 से न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और ह्यूमिडिटी 80 से 70 के पास दर्ज की गई। आज और कल बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। वही शहर की वायु गुणवत्ता की बात करे तो वह अभी मध्यम श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार और बुधवार को अधिकतम तापमान 32 से न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। इसके साथ ही दोनों दिन बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। गुरुवार से दो अगस्त तक अधिकतम तापमान 35 से न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। साथ ही लगातार बारिश होने की संभावना है।
शहर की वायु गुणवत्ता की बात करे तो नोएडा का एक्यूआई 156 और ग्रेटर नोएडा का 122 दर्ज किया जा रहा है दोनो ही शहर येलो जोन के साथ मध्यम श्रेणी में है।
विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश होने के बाद फिर शहर की वायु गुणवत्ता में परिवर्तन देखने को मिलेगा।

