May 4, 2024

गोली मारकर पत्नी को किया घायल, मामला दर्ज

Faridabad/Alive News : पल्ला थाने में एक बार फिर गोली चलने का मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया। घायल को एस्कॉर्ट्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली मारने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। यह घटना सूर्या विहार पार्ट तीन की बताई जा रही है। यह घटना शनिवार शाम साढे छह बजे की है। आरोपित का नाम सचिन है। हालांकि, पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद कर लिया है। गोली महिला की छाती में लगी है।