May 10, 2024

पारिवारिक कलह के चलते सीढ़ियों से धक्का देकर पत्नी को किया घायल

Faridabad/Alive News : सेक्टर-7 इलाके में पति द्वारा अपनी ही पत्नी को सीढ़ियों से धक्का देकर घायल करने का मामला सामने आया है। पत्नी का आरोप है कि वह शुक्रवार को छत पर टहलने के बाद सीढ़ियों पर खड़ी हुई। इसी दौरान उसके पति ने धक्का मार दिया। जिससे वजह से वह घायल हो गई। पति के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित शालिनी ने बताया कि वह पति अमित भटनागर के पारिवारिक कलह के चलते अलग रहती है। वहीं पति के चाची कविता आए दिन पीड़िता से झगड़ा करती रहती थी। शुक्रवार को पति से कहासुनी के बाद पीड़िता छत पर चली गई, तो पति भी साथ आ गया। उसी दौरान पति ने अपनी पत्नी शालिनी को पीछे से धक्का दे दिया। इसके बाद आरोपी पति ही पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा।