May 19, 2024

महिला की हत्या करने के आरोप में चार के खिलाफ केस दर्ज

Palwal/Alive News : कैंप थाना क्षेत्र में एक महिला को जहर देकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक महिला के भाई की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने मृतका के पति सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि गांव फिरोजपुर निवासी विजय ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि मेरी दो बहनों आरती व रेखा की शादी इस्लामाबाद निवासी देवकिसन व खैमी के साथ करीब 10-11 साल पहले की गई थी। शादी के बाद उनके साथ मारपीट की जाने लगी। घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई। करीब दो माह पूर्व मारपीट कर वह हमारे घर आ गई। राखी के उत्सव पर दूसरी बहन भी आई। दो दिन बाद 24 अगस्त को वापस अपनी ससुराल इस्लामाबाद चली गई। गत 24 अगस्त की रात को आरती के साथ मारपीट कर जबरदस्ती जहर पिलाकर मार दिया। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर देव, बोधराज, खैमी और भगवती के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।