July 27, 2026

एआई और आधुनिक रिसर्च तकनीकों पर तीन दिवसीय एफडीपी शुरू

Noida/Alive News: आईएमएस के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में सोमवार से एआई और आधुनिक रिसर्च तकनीकों पर तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) शुरू हुआ। इसमें देशभर के शिक्षक और शोधार्थी हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने बताया कि एआई और मशीन लर्निंग की मदद से शोध का तरीका तेजी से बदल रहा है, इसलिए इनके सही और जिम्मेदार इस्तेमाल की जानकारी जरूरी है। एफडीपी में प्रतिभागियों को साहित्य समीक्षा, डेटा विश्लेषण और एसपीएसएस, स्टाटा, स्मार्ट पीएलएस व आर स्टूडियो जैसे सॉफ्टवेयर का प्रैक्टिकल प्रशिक्षण दिया जा रहा है।