Noida/Alive News: केयरिंग एसोसिएशन इंडिया ने सोमवार को सेक्टर-62 स्थित कंपोजिट प्राइमरी स्कूल में छात्रों के लिए बेहतर और प्रेरणादायी शिक्षण वातावरण बनाने के उद्देश्य से एजुकेशन इन्फॉर्मेशन वॉल और आधुनिक ग्रीन बोर्ड का इनॉग्रेशन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नवाब सिंह नागर रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्ति और समाज के विकास की सबसे बड़ी ताकत है। छात्रों को अनुशासन, ईमानदारी और मेहनत से पढ़ाई करने के साथ माता-पिता एवं गुरुजनों का सम्मान करने की सीख दी। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवांश श्रीवास्तव ने बताया कि ‘रश्मि इनिशिएटिव’ के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, प्रेरक शिक्षण वातावरण और आधुनिक शैक्षिक संसाधन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
आधुनिक ग्रीन बोर्डों का इनॉग्रेशन

