May 4, 2024

लूट के मामले में कई सालों से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: थाना तिगांव पुलिस टीम ने नीलम भट्टा फतुपुरा में 2008 में हुई लूट के आरोपी धर्मवीर को गौतमबुध्दनगर के शाकीपुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के गौतमबुध्दनगर के गांव बाड़ौदी का रहने वाला है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी धर्मवीर ने 13 वर्ष पहले थाना तिगांव के क्षेत्र में स्थित नीलम भट्टा फतुपुरा पर अपने साथियों के साथ मिल कर लूट की थी। जिसमें आरोपी ने सोने के आभूषण और एक टैक्टर की ट्राली लूटी थी। आरोपियो के खिलाफ थाना तिगांव में लूट का मुकदमा दर्ज है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए अपने रहने का ठिकाना बदलता रहता है। आरोपी को उप निरीक्षक आनन्दपाल की टीम ने खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी पर गौतमबुध्दनगर से गिरफ्तार किया है। आरोपी उमेश को 20 अक्टूबर 2008 को तथा दीपक को 23 अक्टूबर 2008 को पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके है। आरोपी को उपरोक्त केस में अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।