May 3, 2024

पुलिस अधिकारी बनने के लिए उम्मीदवार जल्द करें आवेदन

Faridabad/Alive News : सेना एवं अर्धसैनिक बल के सेवानिवृत्त कर्मचारी, भंग की गई HISF बटालियन के हटाए गए कर्मचारी व 2004 में हरियाणा सशस्त्र बल के हटाए गए कर्मचारी को फरीदाबाद पुलिस में विशेष पुलिस अधिकारी के तौर पर भर्ती किया जाएगा। इच्छुक आवेदक 10 दिसंबर से 24 दिसंबर 2021 तक पुलिस आयुक्त कार्यालय में संबंधित आवश्यक दस्तावेज सहित संपर्क कर सकते है। चयनित उम्मीदवार को 18 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

एसपीओ की भर्ती के लिए हरियाणा के किसी भी जिले का रिहायशी सेवानिवृत कर्मचारी आवेदन कर सकता है। कोई भी आवेदक 24 दिसंबर तक व्यक्तिगत रुप से पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर-21सी में आवेदन कर सकता है।

शहर में पुलिस बल की बढ़ोतरी करने के लिये आर्मी और पैरामिलिट्री फोर्सेज से सेवानिवृत हुए एक्स सर्विस मैन पुलिस आयुक्त कार्यालय में 10 से 24 दिसंबर तक पुलिस उपायुक्त मुख्यालय नीतीश अग्रवाल, चेयरमैन भर्ती कमेटी की अध्यक्षता में भर्ती की जाएगी।

पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने बताया कि भर्ती के इच्छूक सेवानिवृत अपने साथ पास-पोर्ट साईज के 4 फोटो, शिक्षा, सेवानिवृत से संबंधित सर्टिफिकेट, मूल प्रमाण पत्र व सेवानिवृत्ति के समय प्रदान किया गया मेडिकल फिटनैस सर्टिफिकेट इत्यादि दस्तावेज के साथ व्यक्तिगत रुप से पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर- 21सी में सेना शाखा से सपंर्क करें। इच्छुक उम्मीदवार अपने साथ उपरोक्त सभी दस्तावेजों की मूल प्रति भी साथ लेकर आयें।

चयन हेतू निम्नलिखित सेवा शर्तें लागू होगी।

  1. सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए यह आवश्यक है उनकी आयु 25 से कम व 50 साल से अधिक ना हो और उन्हें अनुशासनहीनता या मैडीकल के आधार पर न हटाया गया हो। सेना में सेवा कम से कम 5 वर्ष तक की होनी चाहिए।
  2. एक्स सर्विस मैन कर्मचारी को एक वर्ष की अवधि के लिए 18 हजार रुपये के मासिक मानदेय पर रखें जाऐगे। इस राशि को विशेष पुलिस अधिकारी की नकद न देकर उनके बैंक खाते में जमा किया जायेगा।
  3. एक्स सर्विस मैन को उनके ग्रह पुलिस थानों में तैनात नही किया जायेगा, लेकिन यह ध्यान में रखा जायेगा कि उनकी तैनाती उनके नजदीकी पुलिस थानों में हो जो कि उनके निवास स्थान के निकट हो, में की जाए। यद्यपि जो इच्छुक होगें उन्हे अन्य जिला में भी तैनात किया जा सकता है।
  4. एक्स सर्विस मैन को भर्ती के समय दो जोडा वर्दी, एक जोडा जूते और अन्य आवशयक वर्दी से संबधित वस्तुओं के लिए 3 हजार रुपये केवल एक बार दिए जाएंगे।
  5. जब सरकारी दौरे पर होंगे तो उसके लिए 150 रुपये प्रतिदिन यात्रा भत्ता तथा दैनिक भत्ता टी.ए.डी.ए दिया जाऐगा।
  6. उन्हें आकसमिक अवकाश जो हरियाणा पुलिस के सिपाही के लिए लागू है, प्रदान किया जाऐगा। वह निम्नलिखित अनुग्रह राशी के लिए भी पात्र होगें-

(क) डयुटी के दौरान मत्यु होने पर -10 लाख रूपये।

(ख) स्थाई विकलांता पर -1 लाख से 3 लाख रूपयें तक।

(ग) गंभीर चोट पर -1 लाख रूपये तक।

  1. Ex service man का भर्ती के समय कोई लिखित परीक्षा तथा शारीरिक मापतोल नही होगा।
  2. राज्य सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार अनुसूचित जाति तथा पिछडे वर्ग उम्मीदवारों को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाऐगा।
  3. इन विशेष आधिकारियों को आपातकालीन स्थिति में थोडे समय के लिए हरियाणा राज्य के किसी भी जिले में तैनात किया जा सकता है।
  4. इन विशेष पुलिस अधिकारियों को 15 दिन का पुलिस ड्यूटीओं बारे में विशेष प्रशिक्षण पुलिस लाइन फरीदाबाद में दिया जाएगा ताकि इनको कानून व्यवस्था, गार्द डयूटी, पैट्रोलिंग, यातायात, और पुलिस से संबंधित अन्य ड्यूटीओं पर तैनात किया जा सके।
  5. चयन के लिए साक्षात्कार में आने के लिए उम्मीदवारों को कोई यात्रा भत्ता तथा दैनिक भत्ता (टी.ए.डी.ए) नही दिया जाएगा।