October 17, 2026

todaynews

एमडीआर टीबी मरीजों की दवा और निगरानी की जिम्मेदारी संभालेगा जीव दया फाउंडेशन

Faridabad/Alive News: जिले में मल्टी ड्रग रेजिस्टेंट (एमडीआर) टीबी से जूझ रहे मरीजों के इलाज को नियमित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पहल की है। अब ऐसे मरीजों को समय पर दवा उपलब्ध कराने और उनके उपचार की निगरानी की जिम्मेदारी जीव दया फाउंडेशन संभालेगा। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग और फाउंडेशन के बीच […]

जिला अस्पताल में मरीजों को व्हीलचेयर-स्ट्रेचर तक नहीं, अपनों के कंधे का सहारा

Faridabad/Alive News: स्वास्थ्य विभाग शहर के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के दावे कर रहा है, लेकिन जिला अस्पताल में मरीजों को इलाज तक पहुंचने के लिए बुनियादी सुविधा व्हीलचेयर और स्ट्रेचर भी आसानी से उपलब्ध नहीं हो रही है। ऐसे में चलने में असमर्थ मरीजों को कहीं परिजन कंधे का सहारा […]

निःशुल्क हड्डी एवं जोड़ जांच शिविर में 85 लोगों ने कराई जांच

Faridabad/Alive News: मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स की ओर से रविवार को सेक्टर-17 स्थित न्यूरोमोशन में निःशुल्क हड्डी एवं जोड़ जांच शिविर लगाया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 85 लोगों की जांच कर उन्हें उपचार और जीवनशैली से जुड़े जरूरी सुझाव दिए। शिविर में हड्डी-जोड़ संबंधी जांच के साथ ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ईसीजी और बीएमआई की भी […]

गर्मी-उमस में बढ़ीं त्वचा की समस्याएं, जिला अस्पताल में रोज पहुंच रहे 50 से अधिक मरीज

Fariodabad/Alive News: लगातार गर्मी और उमस के कारण लोगों में त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। जिला अस्पताल की त्वचा रोग ओपीडी में इन दिनों रोजाना 50 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चों की संख्या सबसे अधिक है। मरीजों में फंगल इंफेक्शन, दाद, घमौरियां, लाल चकत्ते, खुजली और जलन जैसी समस्याएं […]

19 दिन से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब, रोजाना करीब 40 जांच प्रभावित

Faridabad/Alie News: बीके अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन पिछले करीब 19 दिनों से खराब होने के कारण गर्भवती महिलाओं की जांच व्यवस्था प्रभावित हो रही है। अस्पताल में रोजाना करीब 40 गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। मशीन खराब होने के चलते इन महिलाओं को जांच के लिए निजी अस्पतालों और लैब का रुख करना […]

75 साल की उम्र में थामा पेन, दी परीक्षा, बुजुर्गों में दिखा पढ़ाई का उत्साह

Faridabad/Alive News: पढ़ने-लिखने की कोई उम्र नहीं होती। इसका उदाहरण रविवार को जिले में हुई उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम की परीक्षा में देखने को मिला। परीक्षा केंद्रों पर 75 साल तक के बुजुर्ग भी परीक्षा देने पहुंचे। किसी ने पहली बार परीक्षा की कॉपी और पेन थामा तो कोई उम्र के इस पड़ाव में […]

DUSU Election 2026 में ABVP के विजयी उम्मीदवार और निर्दलीय उपाध्यक्ष दीपांशु शौकीन

DUSU चुनाव में ABVP ने 3 पद जीते, निर्दलीय दीपांशु शौकीन उपाध्यक्ष बने

New Delhi/Alive News: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजे घोषित हो गए हैं। 20 राउंड की मतगणना के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने चार में से तीन केंद्रीय पदों पर जीत दर्ज की है। ABVP के यश डबास अध्यक्ष, रिया छाबड़ी सचिव और लक्ष्य राज सिंह संयुक्त सचिव चुने गए हैं। […]

Google Gemini AI साइबर सिक्योरिटी टेस्ट और हैकिंग से जुड़ी खबर

Google Gemini ने साइबर सिक्योरिटी टेस्ट में 3 असली सिस्टम हैक किए, खुद रोका ऑपरेशन

International/Alive News: गूगल के AI मॉडल Gemini ने साइबर सिक्योरिटी टेस्टिंग के दौरान तीन कंपनियों के कंप्यूटिंग सिस्टम और वेबसाइट्स में बिना किसी इंसानी मदद के सेंध लगा दी। यह घटना मई 2026 की बताई जा रही है। साइबर सिक्योरिटी कंपनी Irregular ने 18 सितंबर को इस बारे में जानकारी सार्वजनिक की। कंपनी के अनुसार, […]

फरीदाबाद कोर्ट परिसर में बैग से देशी कट्टा मिलने के मामले में गिरफ्तार आरोपी

फरीदाबाद कोर्ट परिसर में बैग से मिला देशी कट्टा, दो आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद कोर्ट परिसर के मेन गेट पर सुरक्षा जांच के दौरान एक युवक के बैग से देशी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने हथियार के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने हथियार उपलब्ध कराने के आरोप में दूसरे युवक को भी गिरफ्तार किया है। मामले में थाना सेंट्रल […]

फरीदाबाद में चोरी के मामलों में गिरफ्तार चार आरोपी और बरामद चोरीशुदा सामान

फरीदाबाद में चोरी के तीन मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक और ईको का साइलेंसर बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में चोरी की वारदातों पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखाओं की अलग-अलग टीमों ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल और एक ईको गाड़ी का साइलेंसर बरामद किया है। ये कार्रवाई चोरी के तीन अलग-अलग मामलों में की गई है। पुलिस प्रवक्ता […]