October 26, 2026

latest faridabad news

सीएम बल्लभगढ़ से करेंगे ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा का शुभारंभ

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के बल्लभगढ़ बस अड्डा से कार्यक्रम का शुभारंभ मनोहर लाल करेंगे। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत जिला में सभी विभागों द्वारा श्रमदान व स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उपायुक्त ने कहा कि एक घंटा स्वच्छता के लिए श्रमदान थीम पर नागरिक श्रमदान करें और सभी नागरिक अपने श्रमदान को स्वच्छता ही […]

वर्ल्ड रेबीज दिवस पर जागरूकता शिविरों का आयोजन

Faridabad/Alive News: अंतर्राष्ट्रीय रेबीज दिवस के अवसर पर उपायुक्त विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में पशु पालन विभाग, फरीदाबाद द्वारा जागरूकता अभियान व निशुल्क रेबीज टीकाकरण चलाया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न सरकारी पशु चिकित्सालय में विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों द्वारा विषाणु जनित जानलेवा रेबीज रोग जो कि पशुओं से मनुष्य या उनके विपरीत दोनों […]

शादी का झांसा देकर महिला के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता व उनकी टीम ने युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी का नाम सतवीर है। आरोपी उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के एरिया का रहने वाला है।आरोपी ने एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म […]

डीसी ने कहा कि सरल पोर्टल के माध्यम से प्राप्त करें यह सुविधा

फरीदाबाद: सबमर्सिबल और ट्यूबवेल लगाने के लिए प्रशासन की परमिशन जरूरी, पढ़िए खबर

Faridabad/Alive News: प्रदेश में भूमि से जल निकालने के लिए हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण की ओर से अनुमति लेना अनिवार्य है। घर, होटल, ढाबा, दुकान, फैक्टरी और उद्यमों में सबमर्सिबल या ट्यूबवेल बिना अनुमति के नहीं लगाया जा सकता है। यदि कोई व्यक्ति, संस्थान, उद्योग या अन्य संरचनात्मक कार्य करने वाले भू-जल दोहन करते पाए […]

बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर, पढ़िए खबर

Faridabad/Alive News: शुक्रवार को बेरोजगार युवाओं के लिए मंडल रोजगार कार्यालय जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। जॉब फेयर में मैट्रिक, 12वीं, स्नातक और स्नातकोत्तर कर चुके युवा अप्लाई कर सकते हैं। मंडल रोजगार कार्यालय में सुबह दस बजे से इसका आयोजन किया जाएगा। जिला उपायुक्त के अनुसार सरकार द्वारा जारी हिदायतों के […]

15 ग्राम पंचायतों को किया जाएगा सम्मानित

Faridabad/Alive News: डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य सचिव, हरियाणा सरकार, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्राप्त हिदायतों की अनुपालना में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण में जिला स्तर पर विभिन्न कैटेगिरी में बेहतर प्रदर्शन करने वाली 15 ग्राम पंचायतों को जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन 29 सितम्बर […]

फसल पंजीकरण के लिए 30 सितंबर तक मौका, सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए पंजीकरण जरूरी

Faridabad/Alive News: डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर फसल का पंजीकरण के लिए तीन दिन के लिए पोर्टल खोला गया है। जिन किसानों ने अपनी खरीफ की फसलों का आन लाइन प्लेट फार्म प्रणाली पर पंजीकरण नही करवाया है। वें किसान अवश्य फसल पंजीकरण करवा लें। किसानों को दी जाने […]

दो नशा तस्कर गिरफ्तार, आरोपियों से 637 ग्राम गांजा बरामद

Faridabad/Alive News: शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर प्रभारी संदीप कुमार की टीम ने गांजा सप्लाई करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में शंकर(48) और पप्पू कुमार(36) का नाम शामिल है। दोनों आरोपी वर्तमान में दिल्ली के सदर बाजार के पास झुग्गियों में रहते हैं। दोनों […]

प्रधानमंत्री किसान योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ई-केवाईसी जरूरी: उपायुक्त

Faridabad/Alive News: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त किसानों के खाते में अभी अक्टूबर में आएगी। जिला में अभी तक 25228 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लेने के लिए लाभार्थी को अपने ई-केवाईसी अपडेट करना जरुरी है। जिन्होंने ई-केवाईसी अपडेट नहीं है उनकी 15वीं किस्त […]

जिले में ड्रग्स कन्ट्रोल के लिए हुई बैठक, नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Faridabad/Alive News: राष्ट्रीय बाल संरक्षण कमीशन ने वीसी के जरिये फरीदाबाद जिला में कोपटा और ड्रग्स कन्ट्रोल के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा की। समीक्षा वीसी के बाद सीइओ जिला परिषद आशिमा सांगवान ने बैठक में अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए। कोपटा की कानूनी हिदायतों के अनुसार 5000 रुपये का जुर्माना तथा पांच […]