October 25, 2026

बल्लभगढ़ और तिगांव में बनेंगा मिनी बाल भवन

Faridabad/Alive News: बल्लभगढ़ और तिगांव में मिनी बाल भवन बनाए जाएंगे। हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने जिला बाल कल्याण परिषद के चार दिवसीय बाल महोत्सव-2026 के समापन समारोह में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि उपयुक्त जगह उपलब्ध होते ही भवन बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

महोत्सव में जिले के करीब 45 स्कूलों के 450 बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने नृत्य, गायन, फैशन शो, मेहंदी, नाटक और देशभक्ति गीतों के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। मंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देने में मदद करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक मंगला ने की। जिला बाल कल्याण अधिकारी अनिल मोरवाल ने बताया कि जिला स्तर के पहले और दूसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागी मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। विजेताओं को 14 नवंबर को बाल दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।