साइबर ठगी के मामले में खाताधारक समेत तीन गिरफ्तार, 60 हजार रुपये की ठगी से जुड़ा मामला
Faridabad/Alive News: साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने खाताधारक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के बैंक खाते में साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर हुई थी। मामले में मोबाइल फोन हैक होने के बाद पीड़ित के बैंक खाते से 60 हजार रुपये निकाले गए थे। […]
फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़, चोरी के मामलों में वांछित दो बदमाश घायल
Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में आगरा कैनल रोड पर देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश कर रहे बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों को काबू कर अस्पताल में […]
स्कूलों में लगेंगे आधार अपडेट के कैंप, अभिभावकों को नहीं लगाना होगा अतिरिक्त शुल्क
Faridabad/Alive News: स्कूलों में पढ़ने वाले 7 से 15 वर्ष की उम्र के बच्चों के आधार अपडेट को लेकर शिक्षा विभाग ने अभियान तेज करने की तैयारी की है। जिन बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) अभी लंबित है, उनकी स्कूल स्तर पर पहचान की जाएगी और जरूरत के अनुसार स्कूल या चिह्नित स्थानों पर […]
सफाई कर्मचारी रोज उठाते हैं कूड़ा, फिर भी सेक्टर-8 में दोबारा लग जाता है ढेर
Faridabad/Alive News: सेक्टर-8 के सूरदास पार्क के आसपास सफाई व्यवस्था के बावजूद कूड़े की समस्या खत्म नहीं हो रही है। पार्क के मुख्य प्रवेश द्वार, सीआईएसएफ की दीवार के पास और मकान नंबर 1822 के सामने बार-बार कूड़ा जमा होने से यहां डंपिंग प्वाइंट जैसी स्थिति बनती जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कूड़े […]
5 साल से ज्यादा सेवा बची तो शिक्षकों को पास करना होगा एचटीईटी
Faridabad/Alive News: सुप्रीम कोर्ट के 1 सितंबर 2025 और 29 मई 2026 के आदेश के बाद हरियाणा में सरकारी शिक्षकों के लिए एचटीईटी को लेकर नए निर्देश जारी किए गए हैं। 14 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, 1 सितंबर 2025 तक जिन शिक्षकों की सेवानिवृत्ति में पांच साल से अधिक सेवा शेष थी […]
हिंदी दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम
Faridabad/Alive News: खेड़ी कलां स्थित परमहंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को हिंदी दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्षद संजीव कुमार मुख्य अतिथि रहे। स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों, स्टूडेंट और गांव के गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। हरियाणा कला परिषद, रोहतक मंडल के सहयोग से हरियाणवी लोक कला एवं संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक […]
स्टूडेंट को दूसरे स्कूल भेजने के विरोध में साहूपुरा स्कूल के बाहर धरना
Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के बल्लभगढ़ क्षेत्र के साहूपुरा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार सुबह बच्चों को दूसरे स्कूल में भेजे जाने के विरोध में अभिभावकों और स्टूडेंट ने स्कूल के बाहर धरना दिया। अभिभावकों का आरोप है कि कक्षा छठी से आठवीं तक के स्टूडेंट को करीब चार किलोमीटर दूर सेक्टर-65 स्थित सरकारी स्कूल में शिफ्ट किया जा […]
ऐप डाउनलोड करते ही खाते से निकले 95 हजार रुपये, साइबर ठगी में खाता उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार
Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने के लिए बैंक खाता उपलब्ध कराने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक एक खाताधारक और तीन खाता उपलब्ध […]
फरीदाबाद में वाहन चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-16 की टीम ने दोनों आरोपियों को नीमका जेल से प्रोडक्शन पर लेकर पूछताछ की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, थाना पल्ला में […]
फरीदाबाद में घर से 83 किलो अवैध पटाखे बरामद, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में त्योहारी सीजन से पहले अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने न्यू तिलपत कॉलोनी में एक घर पर कार्रवाई करते हुए 83 किलो अवैध पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार […]

