मेवला में खुलेगा 50 बेड का अस्पताल, बीके की ओपीडी पर घटेगा दबाव
Faridabad/Alive News: बीके अस्पताल में इलाज और ऑपरेशन के लिए मरीजों की बढ़ती भीड़ के बीच मेवला महाराजपुर के लोगों के लिए राहत की खबर है। सेक्टर-45 स्थित शहरी स्वास्थ्य केंद्र को अब 50 बेड के सब डिवीजनल अस्पताल में अपग्रेड किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग को इसकी मंजूरी मिल गई है और अस्पताल के लिए […]
फरीदाबाद में नकली अल्ट्राटेक सीमेंट बनाने वाली फैक्ट्री का मालिक गिरफ्तार, 8 दिन के रिमांड पर
Faridabad/Alive News: थाना खेड़ीपुल क्षेत्र के गांव बुढ़ाना में नकली अल्ट्राटेक सीमेंट तैयार कर बाजार में बेचने के मामले में पुलिस ने फैक्ट्री मालिक को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने आरोपी अफजल को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे 8 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। […]
फरीदाबाद में गांजा बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार, 938 ग्राम गांजा बरामद
Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने गांजा बेचने के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच सेंट्रल और क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों के कब्जे से कुल 938 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। […]
फरीदाबाद में राशन डिपो पर छापेमारी के बाद 2 लाख रुपये मांगने का आरोप, जांच कमेटी गठित
Faridabad/Alive News: एसजीएम नगर में राशन डिपो संचालक ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कर्मचारियों पर छापेमारी के बाद मामला निपटाने के लिए 2 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, पैसे देने से इनकार करने पर डिपो की चाबी ले ली गई और बाद में राशन का स्टॉक कम मिलने का […]
IIT बॉम्बे में छात्र की मौत के मामले में प्रोफेसर सस्पेंड, संस्थान ने मांगी माफी
Mumbai/Alive News: IIT बॉम्बे में बीटेक छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले में संस्थान ने प्रोफेसर सूर्यनारायण दुल्ला को डीन पद से निलंबित कर दिया है। साथ ही, साहिल की मौत से पहले की घटनाओं को लेकर पहले जारी किए गए बयान पर माफी मांगी है। संस्थान ने कहा कि जांच पूरी होने से […]
गुरुग्राम में 2 हजार शिक्षार्थियों ने दी ULLAS साक्षरता परीक्षा, महिलाओं की भागीदारी रही अधिक
Gurugram/Alive News: गुरुग्राम में रविवार को नव भारत साक्षरता कार्यक्रम (ULLAS) के तहत साक्षरता परीक्षा आयोजित की गई। जिले के 129 परीक्षा केंद्रों पर करीब 2,000 शिक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें लगभग 1,200 महिलाएं और 800 पुरुष शामिल रहे। परीक्षा केंद्रों पर शिक्षा के प्रति लोगों का उत्साह देखने को मिला। कई महिलाएं घूंघट में […]
डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल में अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर शांति और सद्भाव का संदेश
Faridabad/Alive News: डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल में अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर शांति, अहिंसा, आपसी सम्मान और सद्भाव के महत्व पर जोर दिया गया। विद्यालय ने शिक्षा के माध्यम से बच्चों में संवेदनशीलता, सहयोग और जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करने का संदेश दिया। विद्यालय का मानना है कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता […]
ड्यूटी के दौरान बिगड़ी रेजिडेंट डॉक्टर की तबीयत, इलाज के लिए भी अस्पताल में करना पड़ा इंतजार
Faridabad/Alive News: ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ड्यूटी के दौरान एक रेजिडेंट डॉक्टर की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल की इमरजेंसी और मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। जनरल सर्जरी विभाग के पीजी रेजिडेंट डॉक्टर की ऑपरेशन थिएटर में अचानक तबीयत खराब हो गई। रेजिडेंट डॉक्टरों का […]
एमडीआर टीबी मरीजों की दवा और निगरानी की जिम्मेदारी संभालेगा जीव दया फाउंडेशन
Faridabad/Alive News: जिले में मल्टी ड्रग रेजिस्टेंट (एमडीआर) टीबी से जूझ रहे मरीजों के इलाज को नियमित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पहल की है। अब ऐसे मरीजों को समय पर दवा उपलब्ध कराने और उनके उपचार की निगरानी की जिम्मेदारी जीव दया फाउंडेशन संभालेगा। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग और फाउंडेशन के बीच […]
जिला अस्पताल में मरीजों को व्हीलचेयर-स्ट्रेचर तक नहीं, अपनों के कंधे का सहारा
Faridabad/Alive News: स्वास्थ्य विभाग शहर के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के दावे कर रहा है, लेकिन जिला अस्पताल में मरीजों को इलाज तक पहुंचने के लिए बुनियादी सुविधा व्हीलचेयर और स्ट्रेचर भी आसानी से उपलब्ध नहीं हो रही है। ऐसे में चलने में असमर्थ मरीजों को कहीं परिजन कंधे का सहारा […]

