September 21, 2026

फरीदाबाद में गांजा बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार, 938 ग्राम गांजा बरामद

फरीदाबाद में गांजा बरामदगी के मामले में क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने गांजा बेचने के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच सेंट्रल और क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों के कब्जे से कुल 938 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 20 सितंबर को कार्रवाई की। टीम ने कर्ण निवासी प्रेम नगर, फरीदाबाद को आईएमटी चौक, बल्लभगढ़ रोड से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

वहीं, दूसरे मामले में क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने तिरपुरारी उर्फ संजू निवासी पर्वतीय कॉलोनी, फरीदाबाद को सुभाष चौक के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 638 ग्राम गांजा बरामद किया।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है। फरीदाबाद पुलिस ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।