November 1, 2026

faridabadnews

छात्राएं घर-घर पहुंचाएं नशा मुक्ति का संदेश: डॉ. अशोक कुमार वर्मा

Faridabad/Alive News: हरियाणा को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से राजकीय आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महिला, फरीदाबाद में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 130 छात्राओं, वर्ग अनुदेशकों और अनुदेशकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम हरियाणा राज्य नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार, आईपीएस और उप पुलिस महानिरीक्षक सह संयुक्त […]

एनआईटी-86 में विकास के दावों पर पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने उठाए सवाल

Faridabad/Alive News: एनआईटी-86 विधानसभा क्षेत्र में सत्ता पक्ष की ओर से आयोजित “2 साल बेमिसाल” कार्यक्रम को लेकर पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने गौंछी ड्रेन के पास खड़े होकर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों की स्थिति पर सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को घेरा। नीरज शर्मा ने आरोप लगाया कि […]

प्रॉपर्टी विवाद में छोटे भाई को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, एक दिन के पुलिस रिमांड पर

Faridabad/Alive News: गांव सारन में मकान को लेकर चल रहे विवाद में छोटे भाई पर गोली चलाकर जान से मारने के प्रयास के मामले में थाना सारन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तुषार, निवासी गांव सारन, फरीदाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे 7 अक्टूबर को प्रेस कॉलोनी, […]

चाऊमीन खाने पहुंचे युवक पर चाकू से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

पुरानी कहासुनी की रंजिश में वारदात, चाकू और स्कूटी बरामद Faridabad/Alive News: बसेलवा कॉलोनी में चाऊमीन की दुकान के बाहर एक युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में थाना ओल्ड फरीदाबाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरुण, युवराज उर्फ गडवाली, राहुल उर्फ बुद्धि और अरुण, सभी […]

गांजा तस्करी के दो मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, 1.659 किलो गांजा बरामद

Faridabad/Alive News: नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फरीदाबाद पुलिस ने गांजा बेचने के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-16 और सेक्टर-65 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों के कब्जे से कुल 1.659 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-16 की टीम […]

देसी कट्टा रखने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने एक युवक को देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुभाष कॉलोनी निवासी सौरभ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम को […]

टेलीग्राम पर टास्क पूरा करने के नाम पर ₹76,950 की साइबर ठगी, खाताधारक गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर टास्क पूरा करने और निवेश के नाम पर ₹76,950 की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आदित्य आनंद निवासी बिहारी कॉलोनी, शाहदरा, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सेक्टर-3 […]

अडानी गैस बिल जमा कराने के नाम पर ₹82,356 की साइबर ठगी, खाताधारक गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: अडानी गैस का बिल पेंडिंग होने का झांसा देकर एक व्यक्ति से ₹82,356 की साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना सेक्टर-8 बल्लभगढ़ की टीम ने एक खाताधारक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित निवासी गांव मडना मांझा, जिला अयोध्या, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी उत्तम नगर, नई दिल्ली के रूप […]

लक्ष्मण हत्याकांड में दो वांछित आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, अब तक 8 आरोपी पकड़े

Faridabad/Alive News: थाना आदर्श नगर क्षेत्र में 4 अक्टूबर को लक्ष्मण की हत्या के मामले में पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा ऊंचा गांव और अपराध शाखा सेक्टर-65 की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने […]

लैप्रोस्कोपिक सर्जरी से गर्भाशय को रखा सुरक्षित, 48 घंटे में अस्पताल से मिली छुट्टी

Faridabad/Alive News: अमेरिका की 32 वर्षीय महिला लंबे समय से अत्यधिक मासिक रक्तस्राव और पेट दर्द से परेशान थी। जांच में उसके गर्भाशय में दो बड़ी फाइब्रॉइड मिलीं, जिनका कुल वजन करीब 2 किलो था। इलाज के लिए महिला अमेरिका से फरीदाबाद पहुंची। एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में डॉक्टरों ने बिना बड़ा चीरा लगाए […]