October 19, 2026

faridabadnews

गणतंत्र दिवस केवल उत्सव नहीं, कर्तव्यों की याद दिलाने का दिन : आरती सिंह राव

Faridabad/Alive News: गणतंत्र दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि यह हमें संविधान में निहित मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाने वाला महत्वपूर्ण दिवस है। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ, जिसने देश को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल सिद्धांतों पर आधारित एक संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में […]

फरीदाबाद में बड़ा हादसा टला: बाइक सवार को बचाने में डिवाइडर से टकराई कार, ड्राइवर सुरक्षित

Faridabad/Alive News: सेक्टर-16 इलाके में रविवार रात एक सड़क हादसा होते-होते टल गया। दिल्ली–आगरा–मथुरा हाईवे पर मैगपाई टूरिज्म के सामने एक क्रेटा कार डिवाइडर की लोहे की ग्रिल से जा टकराई। हादसा उस समय हुआ, जब कार चालक ने अचानक सामने आए एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार यह घटना […]

गणतंत्र दिवस पर फरीदाबाद पुलिस के निरीक्षक योगेश कुमार को मिलेगा पुलिस मेडल

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस के निरीक्षक योगेश कुमार को 26 जनवरी 2026 के अवसर पर उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। निरीक्षक योगेश कुमार ने 28 अक्टूबर 2000 को पुलिस विभाग में सिपाही के रूप में अपनी सेवा शुरू की थी। अपने करीब 25 साल के पुलिस करियर में उन्होंने कई थानों में कार्य […]

श्रीमती सुषमा स्वराज कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का किया आयोजन

Faridabad/Alive News: उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में जिला निर्वाचन कार्यालय और माय भारत फरीदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में श्रीमती सुषमा स्वराज राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जॉइंट कमिश्नर एमसीएफ करण सिंह भदौरिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रथम बार […]

सेक्टर-14 में बने आधुनिक मिनी स्टेडियम का कैबिनेट मंत्री ने किया भव्य उद्घाटन

Faridabad/Alive News: सेक्टर-14 में निर्मित आधुनिक मिनी स्टेडियम का गुरुवार को कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल द्वारा भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा खिलाड़ी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, आरडब्ल्यूए पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह मिनी स्टेडियम क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों के लिए खेल, स्वास्थ्य और […]

नगर निगम शुरू करेगा ‘पेंट माई सिटी’ अभियान

Faridabad/Alive News: शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने की दिशा में नगर निगम जल्द ही ‘पेंट माई सिटी’ अभियान शुरू करने जा रहा है। इस अभियान के तहत नगर निगम रचनात्मक और नवाचारपूर्ण पेंटिंग करने वाली एजेंसियों व कलाकारों की मदद लेगा। योजना के अनुसार शहर की सरकारी दीवारों, भवनों, पुलों और अधिक जन-आवागमन वाले […]

नोएडा हादसे के बाद फरीदाबाद में लापरवाही से हुई मौतों पर उठे सवाल, जिम्मेदारों पर कार्रवाई अब भी अधूरी

Faridabad/Alive News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में बेसमेंट के लिए खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में डूबकर इंजीनियर युवराज की मौत के मामले में स्थानीय पुलिस कार्रवाई में जुटी है। जिम्मेदार अधिकारियों और अन्य लोगों पर शिकंजा कसा जा रहा है, जो एक जरूरी कदम माना जा रहा है। लेकिन ऐसे ही जानलेवा हादसे […]

26 जनवरी से पहले फरीदाबाद पुलिस अलर्ट, जिलेभर में सुबह से सघन जांच अभियान

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी को लेकर 25 जनवरी की सुबह से ही जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष कांबिंग और सर्चिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने लोगों, वाहनों और संदिग्ध स्थानों की गहन जांच […]

ग्रीनफील्ड को सेक्टर-45 से जोड़ने के लिए बुढ़िया नाले पर बनेगा पुल

Faridabad/Alive News: ग्रीनफील्ड क्षेत्र को सेक्टर-45 से सीधी और सुगम कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए बुढ़िया नाले पर पुल निर्माण की योजना को आगे बढ़ाया गया है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने इसके लिए सर्वे कार्य पूरा कर लिया है। सर्वे में पुल निर्माण के लिए तीन संभावित अलायमेंट चिन्हित किए गए हैं, जिनमें से […]

ADGP की पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक, शहर में 6 पुलिस कंपनियां तैनात

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए हरियाणा पुलिस की ADGP चारु बाली ने सेक्टर-21 सी स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय में उच्च पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में जिले की सुरक्षा व्यवस्था, महिला सुरक्षा और महिला अपराधों से जुड़े मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। […]