October 18, 2026

खाटू श्याम मंदिर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

Fariodabad/Alive News: सेक्टर-3 स्थित खाटू श्याम मंदिर में रविवार को डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र, सेक्टर-8 ने भारत विकास परिषद के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। शिविर में 72 लोगों ने अपनी सेहत की जांच कराई। इस दौरान बीपी, शुगर, आंखों की जांच और सामान्य स्वास्थ्य परामर्श की सुविधा दी गई। जांच के दौरान कुछ लोगों को आंखों से जुड़ी समस्याओं का भी पता चला। शिविर में लोगों को विभिन्न बीमारियों के लक्षणों और समय पर जांच कराने के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। आयोजकों ने बताया कि केंद्र की ओर से ऐसे शिविर नियमित रूप से लगाए जाते हैं, ताकि लोग अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहें और बीमारियों का समय रहते पता लग सके।